Maharashtra businessman shot in Indore: इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के अंतिम चौराहे पर गुरुवार सुबह महारष्ट्र के व्यापारी को पैर में गोली मार दी। अस्पताल में उनका उपचार जारी है। वह पुणे से उज्जैन महाकाल दर्शन को जा रहे थे।
Maharashtra businessman shot in Indore: मध्य प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार सुबह यहां महाराष्ट्र के एक व्यापारी को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली ऊपर नहीं लगी। पैर में गोल लगने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मल्हारगंज थाना क्षेत्र के अंतिम चौराहे पर हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे कैद है।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायल व्यापारी गणेश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार जारी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें घटनाक्रम कैद है। कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।