- Last Updated: 28 Feb 2024, 03:21 PM IST
- Written by: S L Kushwaha
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते पदाधिकारी।
Lok Sabha Election 2024: भाजपा के भोपाल कार्यलय में मंगलवार को मैराथन बैठकें हुईं। लोेकसभा की 23 सीटों में प्रत्याशी चयन के लिए नामों पर मंथन
BJP State Election Committee meeting: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 23 सीटों के लिए पैनल तैयार कर लिया है। बुधवार को दिल्ली की बैठक में अंतिम मुहर लग सकती है। मंगलवार को भोपाल कार्यलय में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा प्रत्याशी चयन पर चर्चा हुई थ। सीटवार संभावित नामों और दावेदारों की खूबियों और खामियों पर विचार विमार्श किया गया। सूत्रों की मानें तो भोपाल सीट से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ग्वालियर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम सामने आया है।
चुनाव समिति से पहले प्रदेश कार्यलय में यह पदाधिकारी मंत्री-विधायकों और संगठन पदाधिकारियों से वर्चुअल चर्चा हुई। इससे पहले सीनियर नेता जिला स्तर पर पहुंचकर रायसुमारी की। तय किए गए नाम अब दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखे जाएंगे। पैनल पर चर्चा कर प्रत्याशी फाइनल किए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए सिंधिया, शिवराज और नरोत्तम के नाम
- भोपाल: वीडी शर्मा, शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, सुमित पचौरी, अलोक शर्मा
- इंदौर: शंकर लालवानी, कैलाश विजयवर्गीय, पुष्यमित्र भार्गव
- विदिशा: रमाकांत भार्गव, शिवराज सिंह चौहान
- गुना: केपी यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया
- ग्वालियर: ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, विवेक शेजवलकर, जयभान सिंह पवैया
- भिंड: सुमन राय, लाल सिंह आर्य, इमरती देवी
- खंडवा: ज्ञानेश्वर पाटिल, सुभाष कोठरी
- खरगोन: गजेंद्र सिंह पटेल और सुमेर सिंह सोंलकी
- राजगढ़: रोडमल नागर, मोना सुस्तानी, बंटी बना, अंशुल तिवारी
- छिंदवाड़ा: नत्थन शाह कवरेती और डॉ गगन कोल्हे
- टीकमगढ़: वीरेन्द्र कुमार, भारती आर्य और गोपाल राय
- देवास: महेंद्र सिंह सोलंकी, गोपाल परमार, विजय अटवाल, राजेंद्र वर्मा
- उज्जैन: अनिल फिरोजिया और चिंतामणि मालवीय
- बालाघाट: डॉ ढालसिंह बिसेन, गौरीशंकर बिसेन व वैभव पवार
- मंदसौर: सुधीर गुप्ता, पवन पाटीदार व नानालाल अटोलिया
- रतलाम-झाबुआ: गुमान सिंह डामोर और दिलीप मकवाना
- रीवा: जनार्दन मिश्रा, गौरव तिवारी, पुष्पराज सिंह
- सतना: राकेश मिश्रा और शंकरलाल तिवारी
बैठक में यह रहे मौजूद
भोपाल बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कविता पाटीदार, नरोत्तम मिश्रा, राकेश सिंह, राजेंद्र शुक्ल सहित कई नेता मौजूद।
नमो ऐप पर निष्क्रिय 12 सांसट
भारतीय जनपा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सांसदों को नमो ऐप में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। हर सांसद को 30-30 हजार हितग्राहियों से सीधे संपर्क कर नमो ऐप पर फोटो अपलोड करने थे। इस मामले में मप्र के 12 सांसदों की परफारमेंस खराब है। इन सांसदों की टिकट पर भी खतरा मंडरा रहा है। नमो ऐप प्रधानमंत्री मोदी का ऑफिशियल ऐप है। जो उन्हें सीधे जनता से जोड़ता है। PM मोदी नमो ऐप के जरिए सीधी बात करते हैं। इसे 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है।