- Last Updated: 16 May 2024, 07:26 PM IST
- Written by: S L Kushwaha
माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार, ग्वालियर में तैयारियां पूरी।
Madhavi Raje funeral in Gwalior:केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का अंतिम संस्कार गुरुवार को राजसी परंपरा के तहत किया गया। सिंधिया परिवार की छतरी में राजमाता का अंतिम संस्कार किया गया।
Madhavi Raje funeral in Gwalior: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का अंतिम संस्कार गुरुवार को राजसी परंपरा के तहत किया गया। सिंधिया परिवार की छतरी में राजमाता का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया राजघराने की परंपराओं के मुताबिकि मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक कर्मकांड पूर करने के बाद मुखाग्नि दी।
अंतिम यात्रा में शामिल हुए कई वीवीआईपी
इससे पहले रानी महल से पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें कई वीवीआईपी के साथ ही आमजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं।बता दें कि गुरुवार सुबह उनकी पार्थिव देह दिल्ली से ग्वालियर लाई गई। यहां रानी महल में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर शाही परिवार की माधवी राजे सिंधिया की पार्थिव देह ग्वालियर के जय विलाश पैलेस स्थित रानी महल में अंतिम दर्शन के लिए गई। इस दौरान लोग पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
वीडियो देखें...
माधवी राजे सिंधिया का निधन बुधवार सुबह 9:28 बजे दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान हुआ है। उन्हें सेप्सिस व निमोनिया के चलते वह 15 फरवरी को भर्ती कराया गया था।
माधवी राजे का निधन, अर्पित की पुष्पांजलि
शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया। X पर लिखा मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। उन्होंने 90 दिनों तक संघर्ष किया। वह सक्रिय राजनीति में नहीं थीं, लेकिन ग्वालियर के जनता की चिंता सदैव करती रही हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
जीतू पटवारी ने दुख जताया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार सुबह दिल्ली स्थित सिंधिया निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। X पर लिखा वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की धर्मपत्नी माधवी राजे सिंधिया का निधन दुखद है। राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी भी मौजूद रहे।