Jhabua DJ operators Protest: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में डीजे प्रतिबंधित किए जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। डीजे संचालकों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात बहाल कराने पहुंची पुलिस पर प्रदर्शकारियों ने पथराव कर दिए। पुलिस वाहन के कांच टूट गए हैं।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे डीजे संचालक
नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर रहे डीजे संचालकों ने प्रतिबंध हटाए जाने की मांग की है। बताया कि प्रतिंबंध की वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। शादी व्याह का सीजन चल रहा है, लेकिन हम लोग परिवार चला पाने में असमर्थ हैं।
डीजे बजाने पर इसलिए प्रतिबंध
झाबुआ जिला प्रशासन ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया है। कहा, देर रात शोर होने से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
खबर अपडेट हो रही है।