मध्यप्रदेश में 9 IAS अफसरों का तबादला कर दिए गए हैं। अशोकनगर, हरदा, उज्जैन और विदिशा जिले के कलेक्टर बदले गए हैं।
MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 9 IAS अफसरों का तबादला रविवार को कर दिया गया है। अशोकनगर, हरदा, उज्जैन और विदिशा जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।
रौशन कुमार सिंह उज्जैन के कलेक्टर होंगे। आदित्य सिंह को अशोकनगर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थ जैन को हरदा और अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
MP IAS Transfer: यहां देखें तबादले की पूरी लिस्ट
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को मेला अधिकारी, सिंहस्थ मेला उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को श्रम विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।