CM Mohan Yadav on Congress: मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार सुबह महावीर जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, कांग्रेस को भगवा आपत्ति है तो अपने झंडे से हटाकर दिखाए।
CM Mohan Yadav on Congress: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को महावीर जयंती पर कांग्रेस पर निशाना साधा। भोपाल में मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, कांग्रेस को भगवा रंग से आपत्ति है तो झंडे से इसे हटाकर दिखाए।
कांग्रेस की स्थिति खराब बस जैसी
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की स्थिति खराब बस की तरह बताया। कहा, कुछ लोग उसे आगे से धक्का देते हैं और कुछ लोग पीछे से धक्का देते हैं। स्थिति ही स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस के कुछ नेता पूरी सनातन संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं। उम्मीद करता हूँ कि इसके लिए कांग्रेस क्षमा प्रार्थी रहेगी। दूरदर्शन के लोगो में सफेद की जगह नारंगी रंग आया।