Bees attack wedding ceremony in Guna: मध्यप्रदेश के गुना में शादी समारोह के दौरान मधुमक्खियों का हमला एक दर्जन मेहमान जख्मी, तीन आईसीयू में भर्ती
Bees attack wedding ceremony in Guna: मध्य प्रदेश के गुना जिले में शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंम मच गया, जब वहां मौजूद मेहमानों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से यहां 6 बच्चों, 10 महिलाओं सहित 25 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। 3 की हालत गंभीर बनी हुइ है। उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। गुना में प्रमोद अग्रवाल की बेटी का शादी समारोह था।