UP Politics:: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को जबलपुर पहुंचे। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए दावा किया शीट शेयरिंग पर बात बन गई है। कांग्रेस सहित अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यूपी में भाजपा को हराएंगे। मायावती से नाराजगी पर बोले मैं किसी से नाराज नहीं हूं।

UP Politics:: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को अल्प प्रवास पर मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर पहुंचे। यहां मीडिया के बात करने हुए उन्होंने ने न सिर्फ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की, बल्कि INDIA गठबंधन की अहम रणनीतियों का भी खुलासा किया। अखिलेश यादव जबलपुर में राममनोहर सिन्हा के आवास पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक विविधता के कला-चित्रों से अलंकृत संविधान का अवलोकन किया। 

कांग्रेस और मायावती से नाराजगी के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, मेरी किसी से नाराजगी नहीं है। समाजवादी विचारधारा के दम पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। PDA पर जोर देते हुए बताया कि पीडीए मतबल पिछड़ा दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक इन सब को साथ लेकर चलना ही समाजवादी विचारधारा है। 

दरअसल, मप्र के विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी कांग्रेस गठबंधन की कोशिश कर रही थी, लेकिन सीटों को लेकर बात नहीं बन पाई थी। दोनों दलों ने अलग अलग चुनाव लड़ा था। लिहाजा सपा अपनी एकलौती सीट भी गंवा दी। अब लोकसभा चुनाव से पहले भी समझौते के प्रयास शुरू हो गए हैं। अखिलेश यादव ने बताया यूपी की लोकसभा सीटों को लेकर बात लगभग हो गई है।