हरियाणा के छोरे नरेंद्र सिंह यादव ने कमाल कर दिया है। उन्होंने माइनस 52 डिग्री सेल्सियस के तापमान में अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी विन्सन मैसिफ पर तिरंगा फहराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Haryana News: हरियाणा के छोरे और पर्वातारोही नरेंद्र सिंह यादव ने कमाल कर दिया है। उन्होंने माइनस 52 डिग्री सेल्सियस के तापमान में अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी विन्सन मैसिफ पर तिरंगा फहरा दिया है। इस चढ़ाई को उन्होंने महज छह दिनों के भीतर पूरा किया है। जिसके बाद उनकी हर जगह तारीफ हो रही है। इससे पहले भी वह कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में हड़कंप: भाजपा की टेंशन बढ़ाएंगे जीतन राम मांझी, अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र सिंह यादव हरियाणा के रेवाड़ी में रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अंटार्टिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी विनसन मैसिफ पर्वत (जिसकी ऊंचाई 4892 मीटर है) को 25 दिसंबर की तड़के करीब 1 बजकर 42 मिनट पर फतह कर दिया। इसी के साथ सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को चढ़कर भारत के पहले युवा पुरुष पर्वतारोही होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

खबरों की मानें, तो नरेंद्र बताते हैं कि इस समय पर्वत का तापमान करीब माइनस 52 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने में उन्हें केवल 6 दिन का समय लगा। वहीं, इस अभियान में पूरे विश्व से पर्वतारोही शामिल हुए थे। हालांकि, भारत का प्रतिनिधित्व कर नरेंद्र ने नया कीर्तिमान हासिल किया है।

ये भी पढ़ें-दिल्ली मेट्रो ने 22 साल का सफर पूरा किया: पहली ट्रेन TS-01 बनी भरोसे का प्रतीक, अब तक इतने लाख किलोमीटर किए तय

बताया जा रहा है कि नरेंद्र के पिता सेना में जवान है। उनका सपना था कि वह सभी सात महाद्वीपों को फतह कर विश्व रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराए। जिसे उन्होंने विन्सन मैसिफ चोटी को फतह करके हासिल कर लिया है। इससे पहले भी नरेंद्र कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। 

रिय