Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में इन दिनों आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। आतंकवादी पहले लोगों से उनका नाम पूछते हैं, उसके बाद फायरिंग करके लोगों की हत्या कर कर रहे हैं। इस हमले ने पूरे देश में डर का माहौल बना हुआ है। करनाल के रहने वाले लेफ्टिनेंट की भी आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
आतंकवादियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। उनकी हत्या से प्रदेश में गम का माहौल है। उनकी हत्या के बाद पार्टी के तमाम नेता उनके परिवार को सांत्वना देने घर पहुंच रहे हैं। इस हमले को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अपना बयान दिया है।
आतंकवादियों ने विनय पर कैसे किया हमला ?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान 26 साल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के तौर पर हुई है। विनय भारतीय नौसेना में सेवारत थे। बताया जा रहा है कि विनय की 8 दिन पहले हिमांशी नरवाल के साथ शादी हुई थी। दो दिन पहले ही दोनों हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। बीते दिन यानी मंगलवार को दोनों बैसारन घाटी में घूम रहे थे। उस दौरान वहां अचानक आतंकवादी आ गए और उन्होंने विनय पर फायरिंग कर दी। इस हमले पत्नी हिमांशी बच गई, लेकिन विनय की मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी हिमांशी ने क्या बताया ?
पूरे हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विनय की पत्नी हिमांशी कह रही हैं,मैं 'अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी। एक आदमी आया और कहा ये मुस्लिम नहीं है, फिर गोली मार दी।' हादसे के बाद विनय के पिता, बहन और ससुर रात को ही कश्मीर रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आज शाम तक विनय का पार्थिव शरीर करनाल पहुंचा दिया जाएगा।
Also Read: गुरुग्राम में महिला की निर्मम हत्या, चेहरा कुचलकर उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव
कृत्य को अंजाम देने वालों पर कठोर कार्रवाई- सीएम सैनी
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 'जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है। इस बुजदिल और घिनौने कृत्य को अंजाम देने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आतंक के खिलाफ हमारी लड़ाई अडिग और अटल है।'
सीएम सैनी ने दादा से की बात
दूसरी तरफ विनय की हत्या के बाद भाजपा विधायक योगेंद्र राणा और जगमोहन आनंद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के करनाल में घर पहुंचे। उनके परिवार को सांत्वना दी। वहीं स्पीकर हरविंद्र कल्याण विनय के घर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के दादा हवा सिंह की मुख्यमंत्री नायब सैनी से वीडियो कॉल पर बात कराई।
Also Read: गांव में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा, सोनीपत में युवक की गोली मारकर हत्या