गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली की झांकी को शामिल न करने को लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

Delhi Politics: गणतंत्र दिवस की परेड (26 जनवरी) में दिल्ली की झांकी को शामिल न करने की वजह से सिसायस गरमाई हुई है। आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह कैसी राजनीति है और दिल्ली के लोगों से उन्हें इतनी नफरत क्यों है।  

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली लोगों से उन्हें (बीजेपी) इतनी नफरत क्यों है? और दिल्ली के लोग उन्हें (बीजेपी) वोट क्यों दें?। इसके साथ ही केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास आगामी चुनाव के लिए कोई प्लानिंग नहीं है। वह सिर्फ केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को गाली देते हैं। केजरीवाल ने पूछा कि 26 जनवरी की परेड में दिल्ली की झांकी और लोगों को हिस्सा लेने से क्यों रोका जा रहा है?। दिल्ली देश की राजधानी है। इसलिए हर साल गणतंत्र दिवस की परेड में राजधानी की झांकी शामिल होनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मनोज तिवारी बोले- बीजेपी की योजनाओं को लागू कर रही AAP तो केजरीवाल ने दिखा दिया सबूत!

केजरीवाल के बयान पर वीरेंद्र सचदेवा ने किया पटलवार

वहीं अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि परेड में राज्य विशेष की झांकी को शामिल करने का फैसला एक समिति की ओर से लिया जाता है। झांकियों की संख्या भी सीमित होती है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी इसकी जानकारी है। फिर भी वह दिल्ली चुनाव में लोगों का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने में लगे हुए हैं। 

वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली की झांकी में आखिर केजरीवाल क्या दिखाना चाहते हैं? दिल्ली की टूटी सड़कें या जलजमाव में डूबने से 62 लोगों की मौत की कहानी? क्या वह यह दिखाना चाहते हैं कि लोगों के घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है या वह यमुना  जिसमें बीते 10 सालों से डुबकी लगाने की बात की जा रही है। 

सचदेवा ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल को लगता है कि दिल्ली की कोई झांकी 26 जनवरी में शामिल करनी चाहिए तो पहले वह शीशमहल की झांकी सबको दिखाएं, जो केजरीवाल के भ्रष्टाचार का परिचय है। 

एक दूसरे को घेरने में लगी आम आदमी पार्टी और बीजेपी

बता दें कि दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। जिसके चलते बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे को घेरने में लगी हुई है। ये ही वजह है कि अरविंद केजरीवाल जब भी बीजेपी पर हमला बोलते हैं। भाजपा नेता तुरंत केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हैं। 

ये भी पढ़ें-  यूपी-पंजाब पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन,पीलीभीत एनकाउंटर में 3 खालिस्तानी आतंकी ढेर, हथियार बरामद