Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 2 स्कूलों को आज 23 फरवरी सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस और स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। वहीं स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के धौला कुआं में आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड पर एयर फ़ोर्स बाल भारती स्कूल को आज बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए सभी स्टूडेंट्स को सुरक्षित बाहर निकाला है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की गहनता से तलाशी शुरू कर दी है। फिलहाल अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली पुलिस एनकाउंटर में 2 बदमाश गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें:- ममता बनर्जी के गढ़ में पहुंची सीएम रेखा गुप्ता
यह भी पढ़ें:- जेएनयू में भोजन का दुरुपयोग, 7 छात्रों पर लगा जुर्माना
यह भी पढ़ें:- दिल्ली ईडब्ल्यूएस नर्सरी एडमिशन रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन
पुलिस ने क्या बताया ?
आर्मी पब्लिक स्कूल को मिली धमकी को लेकर सीनियर पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि, 'हम ईमेल के सोर्स की जांच कर रहे हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर, स्कूल परिसर में पूरी तरह से सर्च ऑपरेशन चल रहा है, जिसे खाली करा दिया गया है।' फिलहाल पुलिस धमकी देने वाले की पहचान करने और कॉल या संदेश के स्रोत का पता लगाने मे जुटी हुईं हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।