Best Places in Delhi to Celebrate Holi: अगर आप भी इस बार घर के बाहर होली सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं, तो आप दिल्ली की इन जगह पर जरूर जाए।

Best Places in Delhi to Celebrate Holi: होली आने में अब बस छह दिन का ही समय बचा है। इस बार होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। बाजार होली के रंगों और पिचकारी से सज चुके हैं। वहीं, मिठाई की दुकानों पर गुजिया और पापड़ मिलने शुरू हो गए हैं। ऐसे में जो लोग ऑफिस से छुट्टी न मिलने पर अपने घर नही जा पा रहे हैं, तो वो दिल्ली में ही रहकर होली सेलिब्रेट कर सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दिल्ली की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर बेस्ट होली खेली जाती है। 

शेरेटन नई दिल्ली
शेरेटन, नई दिल्ली

दिल्ली के शेरेटन नई दिल्ली एयरपोर्ट हाईवे के पास 25 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक यहां होली खेली जाएगी। यहां आकर आप लाइव ढोल टीम, रेन डांस सेटअप, भांगड़ा डांस ग्रुप और डीजे ग्रुप के साथ होली खेलने के लिए जा सकते हैं। यहां पर आपको खाने की व्यवस्था मिलेगी। शेरेटन नई दिल्ली, एयरपोर्ट हाईवे के पास शाम तक होली खेली जाएगी। 

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया

नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में भी हर बार की तरह इस बार भी होली मनाई जाएगी। इस साल यहां पर हॉलिवुड म्यूजिक फेस्टिवल सीजन 9 होने जा रहा है। ये होली फेस्टिवल हर उम्र के लोगों के लिए बेस्ट है। यहां आप अपने दोस्तों व परिवारों के लिए जा सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि इस बार आपकी होली यादगार रहे तो जरूर आइए। 

महावीर एन्क्लेव

दिल्ली के महावीर एन्क्लेव में इस बार होली का उत्सव 23 मार्च को मनाया जाएगा। यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से शाम 10 बजे तक होने वाला है। यहां लोगों के लिए डांस के साथ-साथ स्विमिंग पूल की भी व्यवस्था की गई है ताकि लोग यहां आकर आनंद ले सके। 

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होली का महोत्सव होने जा रहा है। यहां आप अपने दोस्तों और परिवारों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर आप 25 मार्च को होली  सेलिब्रेशन के लिए जा सकते हैं। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ टेस्टी फूड और डीजे पार्टी का भी मजा उठा सकते हैं।

कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया
कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया

दिल्ली के शहीद जीत सिंह मार्ग, ब्लॉक सी, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया नई दिल्ली में जाकर आप होली खेलने के लिए जा सकते हैं। होली खेलने के लिए ये जगह सबसे अच्छी बो सकती है कि आप यहां दोस्तों के साथ जाने का प्लान करते हैं। खुले आसमान के नीचे, डीजे की ताल पर रंगों के साथ खेलने का मजा अलग ही होता है।