Best Place in Delhi to Celebrate Holi: राजधानी दिल्ली में होली खेलने के लिए वैसे बहुत सारी जगह हैं, जहां होली की धूम और रंगों की मस्ती में लोग खो जाते हैं। अगर आप भी राजधानी में रहते हैं, तो इन जगहों पर जाकर होली सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Best Place in Delhi to Celebrate Holi: रंगों का त्योहार होली आने में बस कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। भारत से लेकर दुनियाभर में होली का त्योहार खूब जश्न के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग रंग-बिरंगे रंगों से भीगे होते हैं। इस बार 25 मार्च, 2024 को होली मनाई जाएगी। वैसे तो होली के दिन ज्यादातर लोग एक-दूसरे के घर जाकर या आस-पड़ोस में जाकर होली खेलते हैं। वहीं, लोगों के दिन को खास बनाने के लिए कई जगहों पर होली पार्टी का आयोजन किया जाता है, जहां जाकर आप दोस्तों के साथ जमकर होली खेल सकते हैं। दिल्ली में भी कई सारी ऐसी जगह हैं, जहां पर होली को लेकर कई पार्टियां होती हैं। अगर आप भी अपने दिन को खास और यादगार बनाना चाहते हैं, तो आप इन जगहों पर जाकर विजिट करें। 

यमुना घाट पर मनाएं होली का जश्न 
यमुना घाट

दिल्ली के यमुना घाट पर होली का जश्न मनाना आपके लिए यादगार हो सकता है। यहां पर लोग होली खेलने के लिए काफी संख्या में इकट्ठा होते हैं। यहां पर लोक गीत गाए जाते हैं, ढोलक की थाप पर डांस और रंगीन होली आपके त्योहार के मजे को दोगुना कर देगी। यमुना घाट की इस होली को आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो होली खेलने के लिए दिल्ली के यमुना घाट पर जाने का प्लान बनाएं। 

दिल्ली हाट में उठाएं हस्तशिल्प चीजों का लुत्फ 
दिल्ली हाट

राजधानी की सबसे फेमस जगहों में से एक दिल्ली हाट एक ऐसी जगह है, जहां पर हर समय युवा देखने को मिलते हैं। लेकिन होली के दिन ये काफी ज्यादा खूबसूरत होती है क्योंकि कुछ लोगों को यहां पर होली सेलिब्रेट करना काफी पसंद होता है। यहां पर ट्रेडिशनल तरीके से पंडाल को सजाया जाता है ताकि लोगों को होली खेलते समय गांव का अहसास हो सके। होली के दिन आप यहां एक्टिविटीज के अलावा टेस्टी फूड्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर म्यूजिक, कलर, डांस, फूड और हस्तशिल्प चीजों की शॉपिंग करके आप अपनी होली को खास बना सकते हैं। 

हौज खास विलेज होली के लिए परफेक्ट 
हौज खास

दिल्ली का हौज खास विलेज स्ट्रीट आर्ट, शानदार नाइटलाइफ और फेमस कैफे के लिए काफी मशहूर है। अगर आप होली पर अलग अनुभव लेना चाहते हैं, तो हौज खास विलेज में जाकर विजिट कर सकते हैं। होली के दिन यहां की गलियां रंग-बिरंगे रंगों से सराबोर रहती हैं। यहां पर मौजूद कैफे भी होली की थीम पर सजे होते हैं। अगर आप होली के दिन यहां आएंगे, तो आपको बॉलीवुड स्टाइल होली वाइब्स आएंगी। 

एशियाड विलेज में खेली जाती है जमकर होली 
एशियाड विलेज

दिल्ली में जगह की कमी और बढ़ी हुई भीड़ से बचने के लिए शहर के बाहरी एरिया में होली की पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में बारिश, डांस पार्टी, ईडीएम, पूल का उपयोग किया जाता है। यहां पर रंगों के साथ-साथ म्यूजिक की भी सुविधा होती है। ऐसे में आप झंकार लॉन, एशियाड टॉवर, एशियाड विलेज, नई दिल्ली में जाकर होली का जश्न मना सकते हैं।  

छतरपुर में मनाएं पूल साइड पार्टी
छतरपुर पूल पार्टी

दिल्ली के छतरपुर में कई होटल हैं, जो अपने पार्टी लॉन में होली की पार्टी को ऑर्गनाइज करते हैं। अगर आप पूल साइड पार्टी करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो यहां पार्टी के लिए जा सकते हैं। यहां पर होली खेलने का मजा दोगुना हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें:- होली की शॉपिंग के लिए दिल्ली की बेस्ट मार्केट, सस्ते दाम में मिलेगा भरपूर सामान