छत्तीसगढ़ के ऑलराउंडर बल्लेबाज अजय मंडल एक बार फिर IPL मैच में अपना जलवा बिखेरेंगे। अजय को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में ख़रीदा है।

अक्षय साहू- राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के ऑलराउंडर बल्लेबाज अजय मंडल पर दिल्ली की टीम ने दांव लगाया है। IPL के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने अजय को 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा है। अजय मंडल पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स से खेले थे। अजय मंडल IPL में छत्तीसगढ़ से उतरने वाले चौथे खिलाड़ी है। 

राजनांदगांव के अजय मंडल पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स से खेले थे। इससे पहले प्रदेश के शुभम अग्रवाल, शशांक सिंह और हरप्रीत भाटिया IPL में खेल चुके हैं। अजय 12 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। अजय ने जिला स्तरीय क्रिकेट से खेलने की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने  अंडर-16,19 और अंडर-23 के मैच खेला है। अजय ने रणजी के अलावा विजय हजारे और सैय्यद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट खेला है। 

इसे भी पढ़ें....किसान की सालभर की मेहनत बर्बाद : आग लगने से धान जलकर ख़ाक

क्रिकेटर अजय मंडल

पूर्व सीएम ने दी बधाई 

विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अजय को बधाई और शुभकामनाएं दी है। दिल्ली कैपिटल्स में अजय मंडल का सलेक्शन होने के बाद परिवार में खुशियों की लहर है। अजय को पूरे प्रदेशभर से बधाई संदेश पहुंच रहा है। अजय के पिता सैनिक कल्याण केंद्र रायपुर में अधीक्षक है।