Rajnath Singh Banka Rally Update: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बिहार के बांका जिले में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां प्रधानमंत्री को जेल भेजने के बयान पर राजद नेताओं को खुली चुनौती दी। कहा, मां का दूध पिया है, जो मोदी को जेल भेजेंगे।
Rajnath Singh Banka Rally Update: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बिहार दौरे पर थे। बिहार के बांका जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। कहा, सरकार बनने पर प्रधानमंत्री को जेल भेजने की बात करते हैं। मैं कहता हूं कि किसने मां का दूध पिया है, जो मोदी जी को जेल भेजेगा। जो खुद जेल में हैं, बेल में हैं, वह जेल भेजने की बात करते हैं।
राम राज्य से नहीं रोक सकती कोई ताकत
राजनाथ सिंह ने कहा, हम जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। यह एनडीए का चरित्र है। हमने कहा, धारा 370 हटाएंगे तो करके दिखाया। अयोध्या में भव्य मंदिर बनाने की बात कहते थे तो लोग ताना मारते थे। 22 जनवरी को दिव्य राम मंदिर की उद्घाटन कर रामलला को स्थानांतरित किया। अब दुनिया की कोई ताकत हमें 'राम राज्य' स्थापित करने से नहीं रोक सकती।