नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या शादी के चार साल बाद अलग हो गए हैं। लेकिन खास बात ये है कि कपल ने तलाक के बाद भी एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो नहीं किया हैं और न ही दोनों ने वेडिंग की फोटोज डिलीट की हैं।

Hardik Pandya-Natasa Stankovic Divorce: सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने बीती रात तलाक की अनाउंसमेंट कर दी। कपल शादी के 4 साल बाद अलग हो गए। सेपरेशन की इस खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़कर रख दिया है। लेकिन खास बात ये है कि कपल ने तलाक के बाद भी एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो नहीं किया हैं और न ही दोनों ने वेडिंग की फोटोज डिलीट की हैं। 
 
क्या अब भी दोस्त है नताशा- हार्दिक!
ऐसे में अब लोग अटकलें लगा रहे हैं कि नताशा और हार्दिक अब भी दोस्त हैं, क्योंकि सेपरेशन के बाद भी दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं, इतना ही नहीं दोनों ने अब तक वेडिंग फोटोज भी नहीं हटाई हैं। हलांकि, बीती रात कपल के सेपरेशन ने सबको हैरान कर दिया है।


कपल ने एक-दूसरे को इंस्टग्राम से अनफॉलो नहीं किया
बता दें, कपल के हिंदू वेडिंग की तस्वीरें अभी भी प्रोफाइल पर देखी जा सकती हैं। बेटे अगस्त्य संग भी उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट है। इसके अलावा हार्दिक-नताशा ने कभी साथ में जो मेमोरेबल पल बिताए थे, उन्हें दोनों ने आज भी संभाल कर रखा है और वो आज भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों की जोड़ी लोग काफी पसंद भी करते थे। कपल ने 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। फिर 14 फरवरी 2023 को धूमधाम से डेस्टिनेशन वेडिंग की और अब चार साल बाद दोनों अलग हो गए। 

ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर दी थी जानकारी
बीती रात दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर ये जानकारी दी कि अब वो साथ नहीं हैं और इस पोस्ट पर लिखा कि, " ये एक कठिन निर्णय था। चार साल के बाद हमने अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि, हम अपने तीन साल के बेटे अगस्त्य की को-पेरेटिंग करते रहेंगे।"