Logo

T20 World Cup Super 8: साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका, बुमराह को 2 विकेट, अर्शदीप ने मार्करम को आउट किया, स्कोर- 27/3 (4.4)

T20 World Cup Super 8: साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका, बुमराह को 2 विकेट, अर्शदीप ने मार्करम को आउट किया, स्कोर- 27/3 (4.4)

टीम साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर 8 ग्रुप 1 मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान ऐडन मार्करम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में चार बदलाव किए हैं। वहीं, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसका मतलब है कि टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल आज प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना पाएंगे।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2024 टी-20 विश्व कप का फाइनल मैच खेला गया था। इसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 169 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने 7 रनों से जीत हासिल की और 17 साल बाद टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहीं और सभी चार-चार मैच जीते थे। भारत ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराया। वहीं, साउथ अफ्रीका ने कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई को हराकर ग्रुप-डी में पहला स्थान हासिल किया था।

यह हाई-वोल्टेज क्लैश शाम 7 बजे से शुरू होगा, जहां दोनों टीमें अजेय स्ट्रीक के साथ मैदान पर उतर रही हैं। भारत 2024 की चैंपियन है, जबकि साउथ अफ्रीका उपविजेता। पिच बैटिंग फ्रेंडली बताई जा रही है, जिससे हाई-स्कोरिंग गेम की उम्मीद है। ड्यू फैक्टर भी चेज को आसान बना सकता है।

फैंस में जोश चरम पर है, स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है। 
कौन बनेगा आज का विजेता? लाइव फॉलो करें!

2024 फाइनल की याद
पिछले T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया था। भारत ने 176 रन बनाए थे, जवाब में SA 168/8 तक ही पहुंच सकी थी। अब सुपर-8 में दोनों टीमों के बीच फिर वही टक्कर देखने को मिलेगी।

India vs South Africa T20 World Cup 2026 live upadte

19:35 PM(9 minutes ago )

IND vs SA Super 8 Live: साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका

Posted by: Dilip Chaturvedi

जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में जहां डी कॉक को क्लीन बोल्ड किया, वहीं दूसरे ओवर में रयान रिकल्टन को पवेलियन भेजा। 

19:24 PM(21 minutes ago )

IND vs SA Super 8 Live: साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका 

Posted by: Dilip Chaturvedi

अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में कप्तान एडेन मार्करम को पवेलियन भेजा। 

19:20 PM(24 minutes ago )

IND vs SA Super 8 Live: जसप्रीत बुमराह ने डी कॉक को क्लीन बोल्ड किया

Posted by: Dilip Chaturvedi

18:39 PM(1 hour ago )

IND vs SA Super 8 Live: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 

Posted by: Dilip Chaturvedi

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती। 

18:37 PM(1 hour ago )

IND vs SA Super 8 Live:साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 

Posted by: Dilip Chaturvedi

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। 

18:32 PM(1 hour ago )

IND vs SA Super 8 Live: टीम इंडिया अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंच गई है।

Posted by: Dilip Chaturvedi

18:31 PM(1 hour ago )

IND vs SA Super 8 Live: साउथ अफ्रीका टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंची

Posted by: Dilip Chaturvedi

18:27 PM(1 hour ago )

IND vs SA Super 8 Live: तेंदुलकर के फैन सुधीर कुमार ने बजाया शंख, टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं!

Posted by: Dilip Chaturvedi

टीम इंडिया के सबसे बड़े सपोर्टर और क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर कुमार चौधरी ने IND vs SA सुपर 8 मैच से पहले जोश भरा माहौल बनाया। उन्होंने शंख बजाकर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं और जीत की दुआ मांगी।

सुधीर कुमार ने कहा:
"...टीम इंडिया ने 2024 T20 वर्ल्ड कप बारबाडोस में फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। इसलिए उनका हौसला बुलंद है। आज का मैच जीतकर और बाकी सभी मैच जीतते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचें... जय हिंद! 

"सुधीर, जो हमेशा तिरंगे रंगों से बॉडी पेंट कर, सचिन का नाम सीने पर लिखकर और शंख बजाकर स्टेडियम पहुंचते हैं, ने इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए भी पूरा जोश दिखाया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर उनका यह उत्साह फैंस को और ज्यादा एक्साइटेड कर रहा है!

18:20 PM(1 hour ago )

IND vs SA Super 8 Live: धोनी के फैन राम बाबू ने तिरंगा लहराया

Posted by: Dilip Chaturvedi

गुजरात: इंडियन क्रिकेट टीम और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन राम बाबू ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए तिरंगा लहराया। टीम आज शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। राम बाबू कहते हैं, "यह एक सुपर 8 गेम है और यह एक बड़ा मैच है।

साउथ अफ्रीका 2024 (T20 वर्ल्ड कप) की फाइनलिस्ट टीम है और हमने उस साल उनके खिलाफ जीतकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई थी। लेकिन यह पहला सुपर 8 गेम होगा जिस पर सबकी नज़रें होंगी...टीम इंडिया आज अच्छा परफॉर्म करेगी। हम गेम जीतेंगे..."

18:07 PM(2 hours ago )

IND vs SA Super 8 Live: पिच रिपोर्ट

Posted by: Dilip Chaturvedi

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। 

  • पहली पारी औसत स्कोर: लगभग 190
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम: 8 जीत
  • चेज करने वाली टीम: 4 जीत
  • हाईएस्ट स्कोर: 234/4

शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को मदद, लेकिन बीच के ओवर में स्पिनर्स असरदार हो सकते हैं।

18:06 PM(2 hours ago )

IND vs SA Super 8 Live: मैच कहां देखें?

Posted by: Dilip Chaturvedi
  • टीवी: Star Sports
  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: JioHotstar

18:05 PM(2 hours ago )

IND vs SA Super 8 Live: मौसम अपडेट

Posted by: Dilip Chaturvedi

अहमदाबाद में मौसम साफ रहेगा।

  • अधिकतम तापमान: 36°C
  • न्यूनतम: 20°C

शाम को ड्यू फैक्टर चेज करने वाली टीम को फायदा दे सकता है।

18:03 PM(2 hours ago )

IND vs SA Super 8 Live इस टूर्नामेंट के टॉप परफॉर्मर्स

Posted by: Dilip Chaturvedi

भारत

  • ईशान किशन – 4 मैच में 176 रन (बेस्ट 77)
  • वरुण चक्रवर्ती – 9 विकेट

साउथ अफ्रीका

  • ऐडन मार्करम– 178 रन (86*)
  • लुंगी एनगिडी– 8 विकेट

आज का X-Factor: सूर्यकुमार यादव और डेविड मिलर के बीच मिडिल ओवर बैटल मैच का रुख तय कर सकता है।

18:02 PM(2 hours ago )

IND vs SA Super 8 Live: संभावित प्लेइंग XI

Posted by: Dilip Chaturvedi

भारत: ईशान किशन (wk), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (c), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (wk), ऐडन मार्करम (c), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

18:01 PM(2 hours ago )

IND vs SA Super 8 Live: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Posted by: Dilip Chaturvedi

T20I इतिहास में दोनों टीमों के बीच-

  • कुल मैच: 35
  • भारत: 21 जीत
  • साउथ अफ्रीका: 13 जीत
  • नो रिजल्ट: 1

T20 वर्ल्ड कप में 7 मुकाबलों में भारत ने 5 और SA ने 2 जीते हैं।

5379487