T20 World Cup 2026: पाकिस्तान जीतकर भी हुआ बाहर, श्रीलंका को 5 रन से हराया; सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड

 T20 World Cup 2026: पाकिस्तान जीतकर भी हुआ बाहर, श्रीलंका को 5 रन से हराया; सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड

पाकिस्तान ने मैच जीता, लेकिन टूर्नामेंट हार गया।
सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को 5 रन से हराने के बावजूद पाकिस्तान टी-20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गया। 65 रन की बड़ी जीत की जरूरत थी, लेकिन श्रीलंका के 16वें ओवर में 150 रन पार करते ही पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें टूट गईं और न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में जगह बना ली।

पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए  213 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम को 147 रनों पर रोकना था। हालांकि, श्रीलंका ने 16वें ओवर में ही 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे पाकिस्तान का सफर समाप्त हो गया। श्रीलंका पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर था, लेकिन उसने पाकिस्तान के सपनों पर पानी फेर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने शानदार शतक (100 रन) लगाया, जबकि फखर जमान ने 84 रनों की तूफानी पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 176 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। श्रीलंका की ओर से दिलशान मादुशंका ने 4 विकेट चटकाए।

जवाब में श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। दासुन शनाका ने नाबाद 76 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर मैच को रोमांचक बनाया, लेकिन टीम लक्ष्य से 5 रन पीछे रह गई। अब्रार अहमद और नसीम शाह ने पाकिस्तान के लिए 2-2 विकेट लिए। साहिबजादा फरहान को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

18:41 PM(21 hours ago )

PAK vs SL Super-8 Live Updates: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Posted by: Saurabh Mishra, 28 Feb 2026, 06:41 PM IST

पाकिस्तान: साहिबज़ादा फ़रहान, फ़ख़र ज़मान, सलमान आग़ा (कप्तान), ख्वाजा नफ़े, उस्मान ख़ान (विकेट कीपर), शादाब ख़ान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफ़रीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेट कीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालगे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

18:40 PM(21 hours ago )

PAK vs SL Super-8 Live Updates: श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ जीता टॉस

Posted by: Saurabh Mishra, 28 Feb 2026, 06:40 PM IST

श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पाकिस्तान की टीम में 3 बदलाव हुए हैं। बाबर आजम, सैम अयूब और सलमान मिर्जा नहीं खेल रहे। फखर जमां, ख्वाजा नफे और अबरार अहमद टीम में आए हैं। 

18:33 PM(21 hours ago )

PAK vs SL Super-8 Live Updates: पाकिस्तान की टक्कर श्रीलंका से

Posted by: Saurabh Mishra, 28 Feb 2026, 06:33 PM IST

टी20 विश्व कप में कैंडी में पाकिस्तान की टक्कर श्रीलंका से हो रही। पाकिस्तान अगर ये मुकाबला हारा तो टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा।