22:33 PM(12 minutes ago )
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक बल्लेबाज देवदत्त पडिकल 26 गेंद में 61 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के जड़े। हर्ष दूबे ने उन्हें आउट किया। इस तरह आरसीबी ने अपना दूसरा विकेट खो दिया।
22:31 PM(14 minutes ago )
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला विकेट खो दिया है। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट 7 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए।
22:29 PM(16 minutes ago )
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 202 रन का टारगेट दिया। कप्तान ईशान किशन ने सर्वाधिक 80 रन ठोके।
20:51 PM(2 hours ago )
सनराइजर्स हैदराबाद को 14वें ओवर में बड़ा झटका लगा। रोमारियो शेफर्ड ने हेनरिक क्लासेन 31 (22) को फिल साल्ट के हाथों कैच आउट कराया। स्कोर-126/4
20:43 PM(2 hours ago )
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने अपने कप्तानी डेब्यू को यादगार बनाते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार चौका लगाकर महज 27 गेंदों में फिफ्टी पूरी की।
इसके बाद अगली ही गेंद पर कवर ड्राइव के जरिए एक और बाउंड्री लगाकर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया।
इशान की यह विस्फोटक पारी SRH के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।
20:34 PM(2 hours ago )
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को शुरुआती झटकों के बाद कप्तान ईशान किशन ने संभाल लिया। उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए शानदार 50 रन की साझेदारी पूरी की।
दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरते हुए टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला। 9 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 79/3 रहा, जिससे टीम ने मैच में वापसी के संकेत दिए हैं।
20:28 PM(2 hours ago )
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मैच के दौरान जल्दी ही बड़ा रणनीतिक फैसला लेते हुए इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल किया। पहली पारी के 8वें ओवर में टीम ने जैकब डफी को बाहर जाना पड़ा। उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट झटके।
उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में टीम में शामिल किया गया। पडिक्कल अब नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे, जिससे बेंगलुरु की बल्लेबाजी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
20:26 PM(2 hours ago )
सनराइजर्स हैदराबाद ने 7वें ओवर की पहली गेंद पर ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। हेनरिक क्लासन और कप्तान ईशान किशन क्रीज पर मौजूद थे। पावरप्ले में SRH ने 49 रन बनाए।
20:24 PM(2 hours ago )
IPL 2026 में इंडियन प्रीमियर लीग के मंच पर एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने अपने IPL करियर में 3000 रन पूरे कर लिए हैं, जो उनके शानदार सफर को और भी खास बनाता है।
मुंबई इंडियंस से पहचान बनाने वाले इशान अब सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभाल रहे हैं और लगातार आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को मजबूती दे रहे हैं।
उनकी तेज़ शुरुआत, बड़े शॉट्स और मैच का रुख बदलने की क्षमता ने उन्हें IPL के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है।
20:17 PM(2 hours ago )
जैकब डफी ने नीतीश कुमार रेड्डी 1 (6) को अभिनंदन सिंह के हाथों कैच कराया। सनराइजर्स हैदराबाद स्कोर: 29/3- ओवर: 4.2
20:04 PM(3 hours ago )
हैदराबाद की शुरुआत ख़राब रही। आईपीएल में डेब्यू कर रहे जैकब डफी ने अपने दूसरे ओवर में पहले अभिषेक शर्मा को आउट किया। उसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रैविस हेड को भी पवेलियन भेजा। अभिषेक ने 7, जबकि ट्रैविस हेड ने 11 रन बनाए।
19:19 PM(3 hours ago )
आरसीबी: 1 विराट कोहली, 2 फिल साल्ट, 3 रजत पाटीदार (कप्तान), 4 जितेश शर्मा (विकेट कीपर), 5 टिम डेविड, 6 रोमारियो शेफर्ड, 7 क्रुणाल पांड्या, 8 भुवनेश्वर कुमार, 9 अभिनंदन सिंह, 10 जैकब डफी, 11 सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट बेंच: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर
19:18 PM(3 hours ago )
SRH: 1 अभिषेक शर्मा, 2 ट्रैविस हेड, 3 इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), 4 हेनरिक क्लासेन, 5 नीतीश कुमार रेड्डी, 6 अनिकेत वर्मा, 7 सलिल अरोड़ा, 8 हर्ष दुबे, 9 इशान मलिंगा, 10 हर्षल पटेल, 11 जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट बेंच: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पेन, आर स्मरैन, साकिब हुसैन
19:12 PM(4 hours ago )
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।
18:27 PM(4 hours ago )
ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 ट्रैविस हेड, 4 हेनरिक क्लासेन, 5 नीतीश कुमार रेड्डी, 6 लियाम लिविंगस्टोन/इशान मलिंगा, 7 सलिल अरोड़ा, 8 अनिकेत वर्मा, 9 हर्ष दुबे, 10 ब्रायडन कार्से, 11 हर्षल पटेल, 12 जयदेव उनादकट।
18:23 PM(4 hours ago )
आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।