pbks vs rcb ipl 2025: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुल्लांपुर में खेला गया। बेंगलुरु को पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने आईपीएल का 67वां अर्धशतक जड़कर डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया।

pbks vs rcb ipl 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 37वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को उनके घर पर हरा दिया है। विराट कोहली ने इस मैच में आईपीएल का 67वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने डिवेड वॉर्नर के सर्वाधिक फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ा है। कोहली इस मैच में 73 रन बनाकर नाबाद रहे। 

बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पंजाब टीम ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 157 रन बनाए, लेकिन बेंगलुरु टीम ने 18.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। बेंगलुरु टीम अब 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। जबिक, पंजाब चौथे स्थान पर लुढ़क गई है।

पंजाब की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक ज्यादा 33 रन बनाए। उनके अलावा शशांक सिंह ने 33 गेंद में नाबाद 31 रन की पारी खेली। बेंगलुरु की तरफ से सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या को 2-2 विकेट मिले। 

इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। रजत ने कहा कि यह एक अच्छा विकेट है और इसमें ज़्यादा बदलाव नहीं होगा। हम मैदान पर ध्यान नहीं दे रहे, बस अच्छा खेलने पर फोकस है। रोमारियो शेफर्ड ने लियाम लिविंगस्टोन की जगह ली है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।

दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछले मैच में पंजाब ने बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया था। PBKS ने जहां अब तक 7 मैच में से पांच जीते हैं तो वहीं RCB ने इतने ही मुकाबलों में 4 मैच में जीत हासिल की। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, यश दयाल।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल