lsg vs mi: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया। जिसमें लखनऊ ने 12 रनों से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे। जिसे मुंबई इंडियंस चेज नहीं कर पाया।
आखिरी ओवर में मुंबई को चाहिए था 22 रन
203 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच को आखिरी ओवर तक ले गए। अंतिम ओवर में मुंबई को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे, जहां लखनऊ की ओर से आवेश खान गेंदबाजी कर रहे थे। आवेश के पहले गेंद पर कप्तान हार्दिक पांड्या छक्का जड़ देते हैं। लेकिन आवेश ने अपना लाइन-लेंथ सही रखा और पांड्या को रन बनाने से रोका। 20वें ओवर में मुंबई 10 रन ही बना सकी और मैच गंवा दी।
आवेश इस मैच में 4 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट लिए। इसके अलावा, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी और आकाश दीप को भी 1-1 विकेट मिले।
मार्करम और मार्श ने जड़ा अर्धशतक
मार्श ने सिर्फ 31 गेंदों पर 60 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीका के मार्करम ने 38 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेलकर एलएसजी को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की।
मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक पारी खेली, जिन्होंने 43 गेंदों में 67 रन बनाए। नमन धीर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 24 गेंदों में 46 रन बनाए। हालांकि, मुंबई के बल्लेबाजाों का ये रन काफी नहीं हुआ और लखनऊ के सामने मैच हार गए।
मुंबई इंडियंस ने जीता था टॉस
टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाले मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार पांच विकेट (5/36) लिए। उन्होंने हार्ड-हिटर निकोलस पूरन (12), कप्तान ऋषभ पंत (2), मार्करम (38), डेविड मिलर (27) और आकाश दीप (0) को आउट किया।
दोनों ही टीमों ने अबतक तीन मैच खेले हैं और दो गंवाए हैं। ऐसे में दोनों को ही दूसरी जीत की तलाश है। लखनऊ के पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने 8 विकेट से हराया था जबकि मुंबई ने पिछले मुकाबले में केकेआर को 8 विकेट से शिकस्त दी थी।
lsg vs mi live score Update:
- मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
lsg vs mi: हेड टू हेड रिकॉर्ड
MI और LSG के बीच IPL में अब तक 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें LSG को पांच जबकि MI को सिर्फ़ एक मैच में जीत हासिल हुई है। दिलचस्प बात यह है कि मुंबई इंडियंस ग्रुप मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को कभी हरा नहीं पाया है। क्या इस बार मुंबई इस सिलसिले को तोड़ेगी, ये देखना होगा।
इस आईपीएल सीजन में होम एडवांडेज को लेकर काफी चर्चा हो रही। पंजाब किंग्स के खिलाफ़ LSG ने जिस लाल मिट्टी की पिच पर खेला, उससे उनके मेंटर ज़हीर खान प्रभावित नहीं हुए, जिन्होंने आगे कहा कि ऐसा लग रहा था कि विपक्षी टीम के क्यूरेटर ने इस पिच को तैयार किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ़, LSG काली मिट्टी की पिच पर खेलेगी, जिसके स्पिन के लिए ज़्यादा अनुकूल होने की उम्मीद है।
इससे एलएसजी के स्पिनरों को मदद मिल सकती है, लेकिन वे इस बात से सावधान रहेंगे कि MI के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ यह दांव उल्टा न पड़ जाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, अवेश खान।
लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश सिंह।
मुंबई इंडियंस: विल जैक, रयान रिकेल्टन (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (सी), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट।
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर्स: तिलक वर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा।