IND vs ENG Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारत की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं

IND vs ENG Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारत की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं

India vs England T20 World cup live score: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है। भारत उसी टीम के साथ खेल रहा, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरी थी।

जो टीम ये मुकाबला जीतेगी, वो 7 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी। ये लगातार तीसरा मौका है जब दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप सेमीफाइनल खेला जाएगा। इससे पहले के दो मौकों पर जो टीम सेमीफाइनल जीती, वही विश्व विजेता भी बनीं। 

पिछली बार भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था और तब साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार खिताब जीता था। उस समय रोहित शर्मा कप्तान थे। अब भारत के पास घर में खिताब बचाने का मौका है। भारत सफल हुआ तो ऐसा करने वाली पहली टीम होगा। 

इंग्लैंड ने सुपर 8 राउंड में अपने तीनों मैच जीते थे जबकि भारत को 2 मुकाबलों में जीत मिली थी। इंग्लिश टीम ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की। 

18:54 PM(3 minutes ago )

IND vs ENG Semi Final Live: भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 06:54 PM IST

भारतीय प्लेइंग-11: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 3 ईशान किशन, 4 तिलक वर्मा, 5 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 6 हार्दिक पांड्या, 7 शिवम दूबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 वरुण चक्रवर्ती।

18:12 PM(45 minutes ago )

IND vs ENG Semi Final Live: भारत और इंग्लैंड हेड टू हेड

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 06:12 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 टी20 खेले गए। भारत ने 17 और इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। 

18:11 PM(46 minutes ago )

IND vs ENG Semi Final Live: दोनों टीमें लगातार तीसरा सेमीफाइनल खेलेंगी

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 06:11 PM IST

भारत और इंग्लैंड की टीमें टी20 विश्व कप में लगातार तीसरा सेमीफाइनल खेलेंगी। इससे पहले, दो मौकों पर जो टीम ये मुकाबला जीती, उसने विश्व कप पर कब्जा जमाया था। 2024 में भारत विश्व विजेता बना था जबकि 2022 में इंग्लैंड की टीम चैंपियन बनी थी। 

16:49 PM(2 hours ago )

IND vs ENG Semi Final Live: अभिषेक शर्मा पर रहेगी सबकी नजर

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 04:49 PM IST

गुरुवार को वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर के सबसे बड़े मैचों में से एक में जब अभिषेक शर्मा बैटिंग करने उतरेंगे, तो उनके मन में क्या होगा? T20 वर्ल्ड कप में अब तक उन्होंने जो प्रदर्शन किया है- सात इनिंग में 80 रन और एक हाफ सेंचुरी, उसके आधार पर वह सेमीफ़ाइनल में असर डालने के लिए बेचैन हो सकते। अगर उन्होंने तब तक 2 फरवरी, 2025 को इसी जगह पर इंग्लैंड के खिलाफ़ अपनी शानदार परफ़ॉर्मेंस को फिर से जी लिया, तो शायद वह ज़्यादा कॉन्फिडेंट होते।

15:45 PM(3 hours ago )

IND vs ENG Semi Final Live: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 03:45 PM IST

भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 3 ईशान किशन, 4 तिलक वर्मा, 5 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 6 हार्दिक पांड्या, 7 शिवम दूबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड: 1 फिल साल्ट, 2 जोस बटलर (विकेट कीपर), 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जैकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम कुरेन, 7 विल जैक्स, 8 जेमी ओवरटन, 9 लियाम डॉसन, 10 जोफ्रा आर्चर, 11 आदिल राशिद।

15:43 PM(3 hours ago )

IND vs ENG Semi Final Live: इंग्लैंड ने अपने पिछले पांचों टी20 जीते

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 03:43 PM IST

दोनों टीमों के पिछले 5 टी20 मुकाबलों की बात करें तो इंग्लैंड ने पांचों मैच जीते हैं जबकि भारत ने 4 में जीत हासिल की। 

15:42 PM(3 hours ago )

IND vs ENG Semi Final Live: भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल आज

Posted by: Saurabh Mishra, 05 Mar 2026, 03:42 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच 2024 में भी सेमीफाइनल खेला गया था।