Hardik Pandya's Girlfriend Mahieka Sharma Clapping: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद माहिका शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया। पंड्या आउट होने के बाद पवेलियन लौट रहे थे और माहिका खड़े होकर तालियां बजा रहीं थीं।

Hardik Pandya's Girlfriend Mahieka Sharma Clapping: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान एक दिलचस्प पल ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। चर्चा का केंद्र बने टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा।

अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में जब भारतीय टीम मुश्किल स्थिति में थी, तब हार्दिक पंड्या से बड़ी पारी की उम्मीद थी। रन रेट तेजी से बढ़ रहा था और टीम को किसी ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो दबाव झेलते हुए बड़े शॉट खेल सके लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

हार्दिक पंड्या नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए। उनसे उम्मीद थी कि आते ही तेज रन बनाएंगे लेकिन वह लय में नजर नहीं आए। उन्होंने 17 गेंदों में सिर्फ 18 रन बनाए। आखिरकार बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह केशव महाराज की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन असली चर्चा उनके आउट होने के बाद शुरू हुई। 

स्टैंड्स में मौजूद महिका शर्मा को पंड्या के आउट होने के बाद ताली बजाते हुए देखा गया। यह तस्वीर कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कई फैंस इस पर हैरानी जता रहे हैं तो कुछ इसे सामान्य प्रतिक्रिया बता रहे।

इस बीच मैच के दौरान हार्दिक की बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी सवाल उठे। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण एरॉन का मानना है कि पांड्या को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जब टीम को लगभग 13 ओवर में 144 रन चाहिए थे, तब हार्दिक जैसा खिलाड़ी ही मैच संभाल सकता था। उनके मुताबिक पंड्या दबाव में भी संयम बनाए रखते हैं और सेट होने के बाद बड़े शॉट खेल सकते हैं। लेकिन जब तक वह बल्लेबाजी के लिए आए, तब तक स्थिति काफी मुश्किल हो चुकी थी।

भारत के लिए यह हार एक चेतावनी की तरह भी देखी जा रही है। ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सुपर-8 में पहला झटका लग चुका है।

Video: क्या अभिषेक शर्मा अहमदाबाद में अपने 'गुरु' युवराज सिंह से मिले? वायरल वीडियो से अटकलें तेज

T20 World Cup सुपर-8: भारत 111 पर ऑलआउट, साउथ अफ्रीका की 76 रन से बड़ी जीत

IND vs SA: 4 जीत के बाद भी टीम इंडिया को चैन नहीं, एक कमजोरी सुपर-8 के इम्तेहान में पड़ सकती भारी

अब भारत के सामने अगली दो चुनौतियां जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ हैं। दोनों मुकाबले भारत के लिए बेहद अहम माने जा रहे। अगर टीम को टूर्नामेंट में आगे बढ़ना है तो इन मैचों में जीत जरूरी होगी। टीम मैनेजमेंट के लिए भी यह समय रणनीति पर दोबारा सोचने का है कि खासकर बल्लेबाजी क्रम और मिडिल ऑर्डर की भूमिका को लेकर।