क्या आपको भी सपने में दिखाई देता है सांप? जानिए क्या हैं इसके संकेत

08 Dec 2023

फोटो क्रेडिट: Snake

आमतौर पर लोगों को नींद में सांप से जुड़े सपने दिखाई देते हैं जिसको लेकर शास्त्रों में इसके अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं

क्या सपने में सांप दिखाई देना शुभ या अशुभ होता है? आइये जानते हैं...

जिन लोगों को सपने में बार-बार सांप दिखाई देता है उनकी कुंडली में कालसर्प दोष होता है या राहु-केतु की दशा चल रही होती है

सपने में मरा हुआ सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपके जीवन से सभी प्रकार की बाधाएं जल्द ही दूर होने वाली हैं

सपने में काले रंग का सांप देखना अशुभ संकेत है. इसका मतलब है कि आपको धन हानि हो सकती है या आप किसी बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं

सपने में अपने पीछे सांप का पड़ना भी अशुभ संकेत होता है. ये भविष्य में किसी अशुभ घटना की ओर इशारा करता है

सपने में सांप को मारते हुए देखते हैं तो ऐसा सपना शुभ होता है. इसका मतलब है कि आपको खूब धन लाभ होने वाला है या अपने शत्रु से विजय प्राप्त होने वाली है

सपने में यदि सांप आपको काटते हुए दिख रहा है तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है. इसका अर्थ है कि भविष्य में आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं