16 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
भारत देश में लोग अलग-अलग धर्म और मान्यताओं को मानते हैं।
इस देश में हर धर्म और समुदाय की अपनी-अपनी परंपराएं हैं, जिसे लोग पूरी निष्ठा के साथ निभाते हैं।
अक्सर आपने सुना होगा कि बिल्लियां अगर आपका रास्ता काट जाए, तो यह अशुभ होता है। बिल्लयों से जुड़ी कई अन्य मान्यताएं भी हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं, भारत में एक ऐसा मंदिर हैं जहां बिल्लियों की पूजा होती है।
जी हां, ये मंदिर कर्नाटक में स्थित है। जहां पिछले एक हजार साल से बिल्लयों को पूजा जा रहा है।
यह मंदिर कर्नाटक के मांड्या जिले से करीब 30 किलोमीटर दूर बेक्कालेले गांव में स्थित है। यहां लोगों की आस्था है कि बिल्लियां देवी का अवतार हैं।
इस गांव के लोगों का मानना है कि ये बिल्लयां देवी मंगम्मा का अवतार हैं, जो इस गांव की कुल देवी हैं। इसलिए उनकी यहां विधि-विधान से पूजा की जाती है।
ये मंदिर 1000 साल पुराना है। लोगों की मान्यता है कि यहां गांव में बुरी ताकतों से बचाने के लिए देवी मंगम्मा ने बिल्ली का रूप धारण कर अपनी शक्तियों से बचाया था।
बाद में वह गांव से अचानक गायब हो गईं, लेकिन उन्होंने यहां पर एक निशान छोड़ा था, जिसके बाद ही यहां मंदिर बनाया गया और बिल्लयों की पूजा की जाने लगी।