10 Jan 2024
घर से बाहर किसी काम के लिए निकलते हैं तो यही सोचते हैं कि हम जिस काम के लिए जा रहे हैं वो काम हमारा बन जाए। लेकिन कई बार घर से बाहर निकलते ही कुछ ऐसे संकेत दिख जाते हैं जिसके बाद मन में शंका होने लगती है और हमारा काम बनते-बनते रह जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करते हैं तो यह आप पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन से ऐसे संकेत हैं जिसे हमें बाहर निकलते समय कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
यदि घर से निकलते वक्त कोई छींक दें या आपको छींक आ जाए तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में घर से निकलते वक्त छींक आ जाए तो दो मिनट बाद ही घर से निकलें।
अगर घर से निकलते समय दूध, खाली बर्तन या कूड़ा दिखाई दे तो रूक जाएं, यह अशुभ माना जाता है। वहीं यदि पान का पत्ता, मछली, हाथी या कोई अर्थी दिखे तो यह शुभ संकेत है।
यदि आपको रास्ते में सिक्का गिरा हुआ मिल जाए तो इसका मतलब है आपका काम होने में समय लगेगा।
अगर घर से निकलते ही आपका पैर कीचड़ या गोबर में पड़ जाए तो यह अशुभ है। इसका मतलब है कि आप किसी समस्या में पड़ने वाले हैं।
घर से निकलते ही कोई भिखारी सामने आ जाए तो उसे भिक्षा जरूर दें, इससे आपका कर्ज समाप्त होगा।
अगर घर से निकलने के बाद आपको याद आए कि आप कलम या रुमाल भूल गए हैं तो समझिए कि ऑफिस में वाद विवाद होने की संभावना है।