21 Jan 2024
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आध्यात्मिक यात्रा का आज अंतिम चरण है।
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के धनुषकोडि का दौरा किया। यहां उन्होंने अरिचल मुनाई का दौरा किया।
मान्यता है कि धनुषकोडि पर रामसेतु का निर्माण हुआ था। यहीं पर लंकाधिपति रावण के भाई विभीषण को शरण दी और उनका राज्याभिषेक किया।
पीएम ने धनुषकोडी में श्री कोठंडारामस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
पीएम मोदी एक टेबल पर बैठकर अनुलोम-विलोम कर रहे हैं।
समुद्र का पानी हाथों में उठाकर सूर्य को अर्पित करते हैं।
पीएम मोदी टोकरी में से फूल निकालकर समुद्र के तट पर फैला रहे हैं।