08 Apr 2024
फोटो क्रेडिट: (Google)
हर महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए महंगे-महंदे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन ये केमिकल प्रोडक्ट्स त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।
ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताएंगे। जिन्हें आप रात को सोने से पहले इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को सुन्दर और मुलायम बना सकती हैं।
त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए खीरा बहुत फायदेमंद होता है और इसका इस्तेमाल रात के समय करने से त्वचा बेहतर होती हैं।
ऐसे में सबसे पहले आप खीरे को कद्दूकस कर लें और फिर इसको आप अपने चेहरे पर लगाएं और सुबह उठकर चेहरे को पानी से धो लें।
हर महिला त्वचा या बालों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करना पसंद करती है। लेकिन रात के समय अपने चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है।
इसके लिए एक कटोरी में नारियल का तेल लें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे चेहरे की मसाज करें। सुबह उठकर अपने चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। इससे त्वचा में चमक बनी रहेगी।
शहद त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर करेंगे तो इससे त्वचा की गंदगी साफ हो जाएगी।
इसलिए रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर 10-15 मिनट तक शहद की मालिश करें। फिर सुबह उठकर अपना चेहरा साफ कर लें। चेहरे की चमक बरकरार रहेगी।