04 Apr 2024
फोटो क्रेडिट: (Google)
गर्मियों के मौसम में त्वचा पर डलनेस, रिंकल्स, झुर्रियां और दाग-धब्बों का होना आम समस्या है। ऐसे में अक्सर चेहरे के निखार कम हो जाते है।
हलांकि, बढ़ते प्रदूषण और हमारी लापरवाही के कारण के स्किन पर गंदगी जम जाती है जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है।
ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाने और नेचुरली ग्लोइंग को वापस लाने के लिए हम घरेलू नुस्खे बताने जा रहे है। जिसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं...
कॉफी और नारियल तेल के स्क्रब को लगाने से आपकी स्किन ग्लो करने लगती है। इस स्क्रब को बनाने के लिए नारियल तेल में कॉफी पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद स्क्रब करते हुए हटाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें। नारियल तेल चेहरे की नमी बनाए रखता है और कॉफी चेहरे की रंगत को निखारने में मदद करता है।
बादाम, अखरोट और शहद स्क्रब का इस्तेमाल करने से आपकी बेजान और रूखी त्वचा बेहद खूबसूरत हो जाएगी। इसे बनाने के लिए भीगे हुए बादाम और अखरोट को बारीक पीस लें।
फिर उसमें शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। बादाम और अखरोट में मौजूद विटामिन-ई चेहरे को पोषण देकर उनकी रंगत निखारने में मदद करता है।