होठों पर लगी लिपस्टिक चंद मिनटों में हो जाती है गायब, तो अपनाएं ये टिप्स

30 Mar 2024

फोटो क्रेडिट: Google

मेकअप करते समय अपने होठों पर लिपस्टिक लगाना सभी को पसंद होता है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि लिपस्टिक लगाने के कुछ देर बाद उसका रंग फीका पड़ जाता है।

ऐसे में आज हम आपको होठों पर लिपस्टिक लगाने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे। जिन्हें आजमाने से आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक होठों पर टिकी रहेगी।

लिपस्टिक में लिक्विड और क्रेयॉन टाइप को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप चाहती हैं कि होठों पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे।

तो आप लिक्विड बेस्ड लिपस्टिक का ऑप्शन चुन सकती हैं। ये क्रेयॉन की तुलना में होठों पर लंबे समय तक टिकी रहती है।

लिपस्टिक लगाने के कई तरीके हैं, लेकिन लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए आप सबसे पहले लिपस्टिक को एप्लीकेटर की मदद से होठों पर लगाएं।

इसके साथ ही होठों पर लिपस्टिक लगाने के बाद उन्हें आपस में रगड़ें नहीं। बल्कि कम से कम 30 सेकेंड तक इसे अच्छी तरह सूखने दें।

ऐसा करने से लिक्विड लिपस्टिक आपके होठों पर अच्छे से जम जाएगी और लंबे समय तक टिकी रहेगी।