21 May 2024
गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को आम खाने का इतजार रहता है। कच्चा आम यानी कैरी खाना भी लोग बेहद पसंद करते हैं।
कैरी का पन्ना, कैरी का अचार, चटनी, लौंजी, ड्रिंक्स आदी कई तरह की चीजें कच्चे आम से बनाई जाती हैं।
हम आपको बताने जा रहे हैं कैरी की चटपटी चटनी की रेसिपी जो खाते ही आपके मुंह में स्वाद ला देगा। इसे खाने से पेट में ठंडक भी मिलेगी।
सामग्री: 1-2 कैरी, 1/2 कप पुदीना पत्ते, हरा धनिया, 1 टी स्पून भुना जीरा, 1/2 टी स्पून काला नमक, 3-4, हरी मिर्च कटी, 1 इंच अदरक, सफेद नमक- स्वादानुसार
Recipe: इसे बनाने के लिए सबसे पहले कैरी को छीलें और फिर गुठली निकालकर कैरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब अदरक को छीलकर उसके बारीक टुकड़े कर लें। एक मिक्सर जार में आम के टुकड़े, अदरक, पुदीना के पत्ते, हरा धनिया और हरी मिर्च डाल दें।
-काला नमक, भुना जीरा और स्वादानुसार सफेद नमक डालकर पीस लें। 1-2 चम्मच पानी मिलाएं। अब सर्व करें। तैयार है चटपटी कैरी की चटनी।