सिर्फ 5 चीजों से घर पर बनाएं टेस्टी मैंगो Ice cream

01 Jun 2024

गर्मियों में आम खाने का शौकीन हर कोई होता है। इस मौसम में आइसक्रीम भी लोग बड़े चाव से खाते हैं।

अगर आपको आइसक्रीम में मैंगो फ्लेवर पसंद है तो हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर आसानी से बनने वाली मैंगो आइस्क्रीम की रेसिपी।

सामग्री: 2 बड़े पके आम, 1/2 लीटर दूध, 200 ग्राम क्रीम, 100 ग्राम चीनी, 2 टी स्पून कस्टर्ड पाउडर

Recipe: सबसे पहले दूध गर्म करें। 3 बड़े चम्मच ठंडे दूध में 2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर घोल लें। जब दूध अच्छे से उबल जाए तो इसमें कस्टर्ड घोल मिलाकर अच्छे से दूध उबालें।

- अब एक मिक्सर जार में आम की गुठलियां और छिलके हटाकर पल्प डालें। इसमें 100 ग्राम चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और प्यूरी बना लें।

- कस्टर्ड वाला दूध ठंडा हो जाने पर इसमें क्रीम मिक्स करें। अब असमें आम की बनाई गई प्यूरी को एड करें और सभी को एक कंटेनर में मिक्स कर लें।

- अब कंटेनर को फ्रीजर में 7-8 घंटे के लिए जमने दें। रेडी है मैंगो आइसक्रीम। इसपर आम के टुकड़े या काजू-बादाम गार्निश कर सकते हैं।