10 Jun 2024
काजल आंखों की खूबसूरती का एजाफा कर देती हैं। महिलाएं इसे लगाना अधिकतर पसंद करती हैं। आंखों में काजल के बिना मेकअप अधूरा है।
काजल लगाने से आंखें खूबसूरत और बड़ी दिखती हैं। बाजार में आई मेकअप के लिए कई प्रोडक्ट्स मिलते हैं। इनमें काजल की भी वैरायटीज उपलब्ध हैं।
लेकिन कई प्रोडक्ट्स में कैमिकल मिश्रित होता है जो आंखों में जलन, फूलन या इन्फेक्शन जैसी समस्या पैदा कर सकती हैं।
ऐसे में घर पर ही काजल बनाकर लगाना लाभकारी होगा। केवल 2 बादाम से आप घर भी काजल बना सकते हैं। कैसे बनाना है, आइए बताते हैं।
- सबसे पहले 2 बादाम को आंच पर सेकें और जला लें। बादम पूरी तरह से जल जाने पर एक कटोरी में निकालें और कूटनी की मदद से पीस लें।
- काला पाउडर बन जाने पर इसमें घी की बूंद या नारियल तेल की बूंद मिलाएं। चाहें तो एंटी-एलर्जिक एलोवेरा जेल भई मिला सकते हैं।
- अब मिश्रण को एक डिब्बी में सेट करें और फ्रीजर में रख लें। होममेड काजल तैयार है। ये आंखों को खतरा भी नहीं पहुंचाएगा।