Summer Holiday Places: जून-जुलाई की गर्मी में घूमें भारत की 7 ठंडी जगह

31 May 2024

1. धर्मशाला- हिमाचल प्रदेश में बसा ये शहर खूबसूरत हिमालय पर्वत से घिरा है। ट्रेकिंग, एडवेंचर और संस्कृति में दिलचस्पी लेने वालों के लिए ये जहग परफेक्ट है।

2. लेह-लद्दाख- इसे भारत का कोल्ड डिजर्ट भी कहा जाता है। यहां बाइक राइडिंग का अलग ही मजा है। इसे अलावा बौद्ध मठ में सुकून मिलेगा।

3. दार्जिलिंग- पश्चिम बंगाल वमें स्थित ये जगह खूबसूरत वादियों से घिरा है। यहां चाय के बागान, टॉय ट्रेन व्यू, टाइगर हिल जैसी लोकेशन का मजा ले सकते हैं।

4. सिक्किम- नेपाल, भूटान और चीन की सीमाओं से लगे होने के कारण यहां की संस्कृति देखने लायक है। सफेद बर्फ से ढके इस शहर को गर्मियों की छुट्टियो में जरूर देखें।

5. कश्मीर- यहां की ठंडी वादियां, ढरने और खूबसूरत नजारों की वजह से इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। फैमिली या दोस्तों के साथ प्लान करें।

6. मसूरी- उत्तराखंड में स्थित मसूरी में खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। यहां कैम्पिंग करने का अलग ही मजा है।

7. मुन्नार- केरल की ये जगह चाय बागानों, पहाड़ियों और वाइल्ड लाइफ के लिए मशहूर है। यहां की खूबसूरत वादियां गर्मियों में आपका मन मोह लेंगी।