दूध के साथ किन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन?

05 Jan 2024

दूध पौष्टिकता से भरपूर है। मगर आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

दूध और मछली दूध के साथ मछली का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं के साथ एलर्जी भी हो सकती है।

दूध के साथ खट्टे फल दूध के साथ खट्टे फल जैसे संतरा,नींबू और अंगूर खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति को उल्टी,पेट दर्द और दस्त जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

दूध के साथ सॉल्टेड स्नैक्स अगर आपको स्किन एलर्जी या त्वचा संबंधित समस्या रहती है, दूध के साथ इनका सेवन करने से आपकी परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है। चिप्स और सॉल्टेड स्नैक्स के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

दूध और मीट दूध के साथ मीट का सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन बन सकते हैं। इन दोनों के ही गुण एक दूसरे से अलग होते हैं,जिसकी वजह से इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ करने से अपच या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दूध और केला दुबले पतले लोग अक्सर अपना वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ केले का सेवन करते हैं। दूध के साथ केला खाना काफी पुराना फूड कॉम्बिनेशन है। लेकिन कुछ लोगों को इस फूड कॉम्बिनेशन से पाचन खराब होने की शिकायत हो जाती है।