सर्दियों में पिएं अदरक, लहसुन और हल्दी से बना ये हेल्दी सूप

09 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग ज़ुकाम, खांसी, गले में दर्द, बलगम और गले में खराश जैसी समस्याओं से झूझते हैं।

इन समस्याओं से निजात पाने के लिए आज हम आपको बताएंगे एक आसान सूप की रेसिपी, जिससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी और आपको तुंरत आराम मिलेगा।

इसके लिए आधा चम्मच से भी कम घी को गर्म कढ़ाई में डालें और उसमें बारीक अदरक और लहसुन को डालकर भूनें।

अब इसमें आधी गाजर, बीन्स और कॉर्न के छोटे टुकड़े करके डालें और 3-4 मिनट तक अच्छे से पका लें।

अब इसमें 3-4 ग्लास पानी डालें और उबाल आने दें। अब इसमें कुटी हुई काली मिर्च डालें।

अब इसमें कच्ची हल्दी को ग्रेट करके डालें और एक उबाल आने दें। आब इसमें स्वाद अनुसार नमक डालें। आप इसमें मैगी मसाला भी ऐड कर सकते हैं।

इसके बाद कॉर्न फ्लोर को एक चम्मच पानी में घोलकर इसमें मिला दें। उबाल आने पर गैस बंद कर दें।

अब बनकर तैयार है अदरक, लहसुन और हल्दी से बना ये हेल्दी सूप। इसे आप गर्मा-गरम परोसें और सर्दियों में इसका आनंद लें।