17 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Goolge
अक्सर लोगों को सब्जियों में करेला खाना बिल्कुल पसंद नहीं आता। इसके कड़वे स्वाद की वजह से लोग इसे नापसंद करते हैं।
ये खाने में ज़रूर कड़वा होता है, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। करेला कई गुणों से धनी होता है और ये कई रोगों को दूर करता है।
क्या आप जानते हैं करेला खाना स्वास्थ के लिए कितना लाभकारी है। अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं इसके गुणों के बारे में...
पाचन संबंधी समस्या को कम करने के लिए औषधि समान है करेला। यह आंत के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। गैस, कब्ज़, अपच, डकार, बदहजमी की समस्याओं को दूर करता है।
डायबिटिक लोगों के लिए करेला वरदान है। यह प्राकृतिक रूप से ब्लड शुगर के सेवल को कम करने में मदद करता है। डायबिटिक लोग डाइट में करेले का जूस शामिल कर सकते हैं।
करेला आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। इसमें विटामिन-C पाया जाता है, जो शरीर में इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इससे कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।
करेला मुंह के छालों से निजात दिलाता है। करेले की पत्तियों का रस निकालकर मुंह के छालों पर लगाएं। इससे छाले ठीक होते हैं।
पथरी के दर्द में आराम देता है करेला। जिन लोगों को पथरी हो उन्हें करेले के जूस का सेवन ज़रूर करना चाहिए।