06 Jan 2024
गुलाबी होंठ हम सब चाहते हैं कि हमारे होंठ गुलाबी और सुंदर दिखे। इसके लिए हम महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कईं बार केयर करने का बाद भी कुछ गलतियों की वजह से हमारे होंठ काले पड़ने लगते हैं। बचाव के लिए खीरे के जूस इस्तेमाल कर सकते हैं।
मॉइस्चराइज न करना अगर आप अपने चेहरे को रोज मॉइस्चराइज नहीं करते हैं। या केयर नहीं करते तो आपके होंठ जल्दी ड्राय होने के कारण काले पड़ने लगते हैं। बचाव के लिए गुलाब जल का प्रयोग कर सकते हैं।
ग्लिसरीन प्राकृतिक तेल से बनने वाले इस ग्लिसरीन को सदियों से त्वचा संबंधी चीजों में इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह होंठों के कालापन को दूर करने में मदद करता है।
शहद और नींबू का मिश्रण शहद और नींबू दोनों में विटामिन-सी पाया जाता है। विटामिन-सी को एस्कोरबिक एसिड भी कहा जाता है, जो बतौर ब्लीचिंग एजेंट हमारी स्किन पर काम करता है।
चुकंदर चुकंदर का इस्तेमाल होंठों का कालापन दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसमें बीटालेंस मौजूद होता है, जो इस फल को प्राकृतिक लाल रंगत देता है।
नारियल तेल नारियल तेल में जरूरी फैटी एसिड होते हैं, जो आपके होंठों को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखते हैं। नारियल का तेल आपके रूखे और काले होंठों को नरम करने के साथ ही इसकी रंगत भी निखारता है।
बादाम का तेल विटामिन-ई से भरपूर बादाम का तेल त्वचा में निखार लाता है और कसावट बनाए रखता है।