21 Dec 2023
मेथी दाने को रात भर पानी में भिगोएं ,सुबह पानी सहित बीज को उबालें और छानकर सेवन करने से ये सभी लाभ होंगे।
मेथी दाने का प्रयोग मसालों के साथ-साथ औषधि के रूप में किया जाता है।
मेथी दाना हमारे दिल को स्वस्थ रखता है।
नियमित सेवन से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है।
यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है।
शरीर को बैक्टीरिया-वायरस से लड़ने की ताकत देता है।
यह टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन को बनाने में मदद करता है।
जिससे पुरुषों में सेक्स पावर बढ़ती है।
यह कैल्शियम से भरपूर होता है।
यह डायबिटीज को भी कंट्रोल करता।
मेथी दाने में गैलेक्टोगॉग्स नाम का एक कंपाउंड होता है।
जिसके कारण दूध पिलाने वाली मांओं में भरपूर दूध बनता है।