11 Jan 2024
सुबह-सुबह काम पर जाने की जल्दबाजी में हम कुछ भी खाली पेट खा कर दफ्तर निकल जाते हैं। आपकी यह आदत सेहत पर भारी पड़ सकती है। विशेषज्ञ कुछ चीजों को खाली पेट खाने से मना करते हैं जानिए-
मसालेदार खाना सुबह-सुबह नाश्ते में कभी भी स्पाईसी या बहुत मीर्च वाली चीजें नहीं खानी चाहिए, इससे पूरे दिन पेट में एसिडिटी बनती है।
सॉफ्ट ड्रिंक खाली पेट कभी भी सॉफ्ट ड्रिंक्स खास तौर से कोल्ड ड्रिंक्स कभी न पीयें। इनमें उच्च मात्रा में कार्बोनेट एसिड होता है। यह पेट के एसिड से मिलकर गंभीर परेशानी कारण बन सकते हैं। इसके अलावा आपको गैस और उल्टी की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है।
ठंढ़े पेय पदार्थ गलती से भी खाली पेट ठंढ़े पेय पदार्थ, जिन्हें हम कोल्ड बेवरेज कहते हैं, नहीं पीने चाहिए। यह आपके पेट की उस झिल्ली को नुकसान पहुंचाता है, जो पाचन क्रिया में मददगार होती है। खाली पेट ठंढ़े पेय पीने से डायजेशन धीमा हो जाता है।
खट्टे फल खट्टे फल कभी खीली पेट ना खायें। जैसे कि संतरा, नींबू, अमरूद आदि खाली पेट न खायें। इससे पेट में एसिड बनती है।
कॉफी खाली पेट कॉफी पीना भी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसकी वजह से आपको एसिडिटी हो सकती है। दरअसल, कॉफी हाइड्रोक्लोरिक एसिड के स्राव को रोकता है, जिसकी वजह से हमारा डायजेस्टिव सिस्टम ठीक चलता है और गैस्ट्रिक की समस्या रहने लगती है।