माता सीता के नाम वाली ये सब्जी असाध्य रोगियों के लिए है वरदान

22 Jan 2024

कद्दू यानी सीताफल को कईं नामों से जाना जाता है। ये सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ असाध्य रोगियों के लिए वरदान है।

कद्दू से स्वादिष्ट सब्जी, रायता, खीर, हलवा आदि बनाया जाता है। सीताफल (कद्दू) विटामिन डी, विटामिन ए और बीटा कैरोटीन का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है।

दिल की बीमारियों और ब्लड प्रेशर से बचाए कद्दू में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन सी पाया जाता है। पोटेशियम के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा भी बहुत हद तक कम हो जाता है।

कब्ज और एसिडिटी से राहत कद्दू का फल डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर के सेवन से खून में शुगर कम घुलता है और पाचन ठीक रहता है।

बालों के लिए भी फायदेमंद अगर बाल बहुत झड़ रहे हैं तो सप्ताह में 2-3 बार कद्दू की सब्जी या रायता खाएं। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ेगी और बाल झड़ने की समस्या भी ठीक हो जाएगी।

डायबिटीज रोगी के लिए वरदान कद्दू का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। कद्दू के बीज और इसके पल्प में ऐसे गुण पाए गए हैं जो टिशूज में ग्लूकोज को सोखने में मदद करते हैं जिससे ब्लड में शुगर लेवल कम होता है।

कैंसर से बचाव कद्दू कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी आपको बचाता है। दरअसल कद्दू में बीटा कैरोटीन होता है जिसके सेवन से प्रोस्टेट कैंसर की संभावना को कम होती है।