गर्मियों में कच्ची प्याज खाने से क्या होता है?

30 May 2024

हर घर में इस्तमाल होने वाली सब्जियों में से प्याज जरूर शामिल होती है। इस सलाद के तौर पर या फिर सब्जी बनाने के तौर पर खाई जाती है।

प्याज में Vitamin A, विटामिन B6, विटामिन B-कॉम्प्लेक्स और विटामिन C पाए जाते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एलर्जिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी शामिल हैं।

गर्मियों में प्याज खाना सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके अनेक फायदे हैं। जानिए इसके लाभ...

पाचन के लिए- गर्मियों में प्याज खाने से पाचन शक्ति दुरुस्त होती है। कच्ची प्याज में नींबू का रस और नमक मिलाकर खाने से ये डाइजेशन में मददगार होगा।

लू से बचाए- तेज चिलचिलाती धूप में लू से बचने के लिए प्याज का सेवन जरूरी करना चाहिए। ये शरीर को ठंडक पहुंचाती है।

दिल स्वस्थ रखता है- कच्चे प्याज में सल्फर और एंटी डायबिटिक कंपाउंड होते हैं जो शुगर लेवल को मेंटेन रखने में मदद करता है।

इम्यूनिटी के लिए बेस्ट- कच्चे प्याज में सेलेनियम नामक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। ये शरीर को ठंडक भी देता है।