17 May 2024
फोटो क्रेडिट: Google
अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। भरपूर नींद लेने से थकावट नहीं रहती और शरीर उर्जावान बना रहता है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए सही पोजीशन में सोना भी उतना ही जरूरी है। कई लोग अपने कम्फर्ट के हिसाब से पीठ के बल तो कोई पेट के बल सोना पसंद करते हैं।
लेकिन पेट के बल सोना बहुत खतरनाक हो सकता है। अगर आप भी पेट के बल सोते हैं तो सावधान हो जाइए...
इससे अपच, गैस व कब्ज की समस्या हो सकती है। उल्टे सोने से पेट पर दबाव पड़ता है जिससे खाना ठीक से पच नहीं पाता।
स्पाइन पर भी गहरा असर पड़ता है। पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी का नेचुर शेप बिगड़ता है। इससे कमर दर्द की शिकायत भी बढ़ती है।
गर्दन व मांसपेशियों में जकड़न पैदा हो सकती है। उल्टा सोने से शरीर में वायु का संचार ठीक से नहीं हो पाता इसलिए दर्द व एंठन पड़ने लगती है।
सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पेट के बल सोने से शरीर में वायु संचार में बाधा होती है जिससे खर्राटे की समस्या हो सकती है।