20 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
काजू, बादाम, किशमिश जैसे ड्राय फ्रूट शरीर को पोषक तत्व पहुंचाते हैं। इसमें मखाना एक ऐसा मेवा है जो महिलाओं के लिए वरदान है।
मखाना में फाइबर और प्रोटीन भरपूर होता है और इसमें फैट भी कम होता है। इसमें कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा पायी जाती है।
महिलाओं को खासतौर पर मखाना खाने की सलाह दी जाती है। इसमें कई गुणकारी तत्व होते हैं, आइए जानते हैं...
1. जो महिलाएं अपना वजन घाटाना चाहती हैं उन्हें मखाने का सेवन करना चाहिए। इसे हाई फाइबर, ग्लूटन फ्री और हाई प्रोटीन वाला फूड माना जाता है।
2. मखाना में ग्लूटामाइन, मेथियोनाइन, आर्जिनाइन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को जवां रखने में मदद करता है।
3. कब्ज की परेशानी से छुटाकारा मिलता है। मखाने में हाई फाइबर होता है जो बेहतर डाइजेशन में मदद करता है।
4. मखाना डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है। इसमें ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं जो शरीर में इंसुलिन को बढ़ाता है।
5. गर्भवती महिलाओं के लिए मखाना सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है। इसमें हर वो पोषक तत्व होते हैं जो मां और शिशु को गर्भावस्था में जरूरी होते हैं।