ईद पर चार चांद लगाएंगे हसीनाओं के ये नवाबी लुक

11 Apr 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

11 अप्रैल को पूरे देश में ईद का जश्न देखने को मिल रहा है। इस मौके पर लड़कियां अपने आउटफिट और लुक्स के लिए पहले से ही तैयारियां कर लेती हैं।

लेकिन अगर आप अभी तक ईद के लिए अपना आउटफिट या लुक डिसाइड नहीं कर पाए हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड हसीनाओं के ईद इंस्पार्यड लुक्स।

एक्ट्रेस सारा अली खान का इस तरह का सलवार सूट ईद के दिन आपकी नवाबी में चार चांद लगा देगा। टिशू-ऑर्गेंज़ा सूट्स इन दिनों काफी ट्रेंड में भी हैं।

अदिति राव हैदरी का ये ट्रेडिशनल लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। ऑफ-वाइट रंग का ये चूड़ीदार सूट ईद पार्टी पर आपके लुक को और बढ़ा देगा।

सोनाक्षी सिन्हा का ये लुक ईद पार्टी के लिए परफेक्ट है। आंखों में गहरा काजल, ज्वेलरी और सीक्वेंसी वाला आउटफिट इस त्योहार आप पर खूब जंचेगा।

वाइब्रेंट कलर आजकल ट्रेंड में हैं। हुमा कुरैशी का ये लुक आप भी ईद में कैरी कर सकते हैं। इस तरह के लुक के साथ मिनिमल मेकअप रखें।

ईद पर ऋचा चड्ढा का ये हैवी शरारा सूट काफी अच्छा लुक देगा। हैवी सूट के साथ बहुत सारी ज्वेलेरी या मेकअप कैरी न करें।