01 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
अगर आप चाइनीज फूड के शौकीन हैं और पनीर चिली खाना पसंद करते हैं तो यह रेसिपी खास आपके लिए है।
इस रेसिपी को फॉलो करके आप घर पर आसानी से रेस्टोरेंट जैसी टेस्टी पनीर चिली बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं चिली पनीर कैसे बनाई जाती है।
सबसे पहले आप पनीर को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें।
उस पर थोड़ा सा मक्के का आटा, काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़कें और अच्छी तरह मिला लें और पनीर को सुनहरा होने तक तल लें।
तले हुए पनीर के टुकड़ों को प्याले में निकाल लीजिए।
अब एक पैन में तेल डालें, जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें अदरक और लहसुन डालकर भून लें।
फिर पैन में हरी मिर्च, शिमला मिर्च, प्याज और हरा प्याज डालें। कुछ मिनट तक पकाएं।
अब इसमें चिली सॉस, सोया सॉस, टोमैटो सॉस, सिरका और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
इस मिश्रण में तले हुए पनीर के टुकड़े डालें और अच्छी तरह मिला लें।
तो तैयार है स्वादिष्ट पनीर चिली, अब इस पनीर चिली को एक बाउल में गर्मागर्म सर्व करें।