राधिका मर्चेंट के लहंगे को बनाने में कितना लगा समय और क्या है खासियत, जानें यहां

09 Mar 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

हाल ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में हुआ है। जिसमें देश-विदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान अंबानी परिवार की होने वाली बहु और अनंत अंबानी की वाइफ राधिका मर्चेंट ने अपने फैशन सेंस से सभी को इंप्रेस किया था।

इस बीच राधिका ने सोने और चांदी की फूलों से सजा स्टील-ब्लू कलर का 300,000 स्वारोवस्की क्रिस्टल एंबेडेड लहंगा पहन सभी को सरप्राइज किया था।

राधिका के इस लहंगे को बनाने में 5700 घंटे लगे थे और इसकी जानकारी खुद डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी थी।

राधिका ने अपने लुक को डायमंड कटवर्क ब्लाउज के साथ इस रॉयल लहंगे को मैच किया था।

इस दौरान राधिका मर्चेंट ने टू-लेयर हीरे की ज्वैलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया था। जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं।

इसके साथ उन्होंने डायमंड स्टड इयररिंग्स, एक मांग टीका, डायमंड चूड़ी और अंगूठियां पहना था। जो उनके खूबसूरत लुक को और चार चांद बना दिया था।