राधिका-अनंत की प्री-वेडिंग में शिमरी साड़ी पहन करीना कपूर ने बिखेरा जलवा

03 Mar 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा ही अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

इसी बीच एक्ट्रेस हाल ही में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए फैमिली संग जामनगर पहुंची हैं।

अनंत -राधिका के फंक्शन से करीना की कई फोटोज सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इन फोटोज में एक्ट्रेस अपना दिलकश अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। जिसमें उन्होंने शिमरी साड़ी के साथ ट्यूब ब्लाउज कैरी किया हुआ है।

एक्ट्रेस की मेकअप की बात करें तो उन्होंने बहुत ही सटल से मेकअप किया है।

इसके साथ करीना कपूर खान ने गले में एक चोकर सेट पहना हुआ है। जिसमें को बेहद प्यारी लग रही हैं।

इन तस्वीरों में करीना अपनी भाभी यानी आलिया भट्ट और सोनम कपूर के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

इसके अलावा एक्ट्रेस अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटो तैमूर-जेह के साथ भी पोज देते हुए नजर आईं।