14 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Instagram
उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने के बाद बीती शाम मुंबई में आयरा-नुपुर की ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन हुआ। जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए।
वहीं आमिर खान के जिगरी दोस्त शाहरुख खान और सलमान खान भी इस रिसेप्शन पार्टी का हिस्सा बने।
अनिल कपूर ने आयरा और नुपुर की शादी के रिसेप्शन में शामिल होकर, इसे और भी खास बना दिया। अनिल आमिर के बहुत अच्छे दोस्त हैं।
आयरा-नुपुर के रिसेप्शन में जया बच्चन बेटी श्वेता बच्चन के साथ पहुंचीं। वहीं सोनाली बेंद्रे के साथ पोज़ देती नजर आईं।
राज ठाकरे भी कपल को आशीर्वाद देने लिए पहुंचे, वहीं महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे भी इस पार्टी में शामिल हुए।
इसके अलावा वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी संग इस रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए।
आयरा-नुपुर की रिसेप्शन में बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत भी शामिल हुईं, वहीं एक्ट्रेस पैपराजी को पोज देते हुए 'जय श्री राम' के नारे भी लगाए।